2.0 से क्लैश पड़ेगा केदारनाथ को भारी? फर्स्ट डे कमाएगी इतने करोड़

सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत की अदाकारी से सजी फिल्म केदारनाथ 7 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. मूवी का निर्देशन अभिषेक कपूर ने किया है. ये सारा की डेब्यू फिल्म है. केदारनाथ का फ्रेश कंटेंट और जोड़ी दर्शकों को इंप्रेस कर रही है. रोमांटिक ड्रामा बेस्ड मूवी पहले दिन कितनी कमाई कर सकती है, चलिए जानते हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केदारनाथ का फर्स्ट डे कलेक्शन करीब 5-6 करोड़ रुपये हो सकता है. हालांकि ये नंबर बहुत बड़ा नहीं है, लेकिन इसे अच्छा स्टार्ट कहा जा सकता है. पॉजिटिव रिव्यू और अच्छे वर्ड ऑफ माउथ से मूवी के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को रफ्तार मिल सकती है. मूवी का बजट 35 करोड़ के आसपास बताया जा रहा है.

केदारनाथ की होगी 2.0 से टक्कर

फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर रजनीकांत की फिल्म 2.0 राज कर रही है. दोनों फिल्मों का आपस में क्लैश होगा. साइंस बेस्ड एक्शन फिल्म को दर्शकों ने हाथोंहाथ लिया. ऐसे में एक्शन फिल्मों के शौकीन दर्शकों से केदारनाथ को नुकसान पहुंच सकता है. वहीं सारा की डेब्यू फिल्म का हॉलीवुड रिलीज मोर्टल इंजिन्स (Mortal Engines) संग क्लैश भी मूवी के बिजनेस पर असर डाल सकता है.

सारा-सुशांत के लिए जरूरी है केदारनाथ का हिट होना

केदारनाथ सारा और सुशांत दोनों स्टार्स के करियर के लिए अहम फिल्म है. डेब्यू फिल्म होने के नाते सारा के लिए केदारनाथ का बॉक्स ऑफिस पर सफल होना मायने रखता है. वहीं सुशांत लंबे समय से एक हिट की तलाश में हैं. उनकी पिछली फिल्म राब्ता बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी थी. फिल्म M.S.Dhoni: The Untold Story के बाद से कोई हिट फिल्म नहीं दे पाए हैं.

दरअसल, 'द कट' नाम की इंटरनेशनल मैगजीन ने प्रियंका और निक के रिश्ते पर एक आर्टिकल लिखा. इस लेख का टाइटल 'क्‍या प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का प्‍यार सच्चा है?' था. आर्टिकल में प्रियंका चोपड़ा से निक जोनस की शादी को एक 'धोखा' बताया गया. 1000 शब्दों से ज्यादा के आर्टिकल में प्रियंका और निक के रिलेशन को झूठा बताया. उन्होंने निक को सलाह देते हुए कहा- निक अगर आप इस आर्टिकल को पढ़ रहे हैं तो जल्द से जल्द बच निकलिए. इस आर्टिकल को मारिया स्मिथ नाम की एक पत्रकार ने लिखा. अब आर्टिकल को लेकर उनकी आलोचना की जा रही है.

दूसरी तरफ, केदारनाथ पर सेलेब्स के रिएक्शन सामने आए हैं. उन्होंने सारा की फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स दिया है. बुधवार रात मुंबई में फिल्म केदारनाथ की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी. 

स्क्रीनिंग के बाद अर्जुन रामपाल ने डायरेक्टर अभिषेक कपूर की शानदार कोशिश की तारीफ की है. क्लाइमेक्स सीक्वेंस में सारा के अभिनय से वे खासे प्रभावित हुए. सुजैन खान ने सारा को गॉर्जियस न्यू टैलेंट बताया. वहीं शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने मेकर्स और एक्टर्स की जमकर तारीफ की.

Comments

Popular posts from this blog

यूक्रेन-रूस विवाद: व्लादिमीर पुतिन ने निकाला चुनावी कनेक्शन

क्या वाक़ई सरकार के पिंजरे में कई 'तोते' कै़द हैं?